ब्रेकिंग
पश्चिम बंगालः विधानसभा में सैन्य संघर्ष पर पेश होगा प्रस्ताव, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम गायब मोदी सरकार 11 साल का जश्न मना रही, उधर ट्रेन से गिरकर लोगों की हुई मौत… राहुल गांधी ने क्या-क्या लगा... परिवार से कर सकेगा बात… मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को मिली ये इजाजत, कोर्ट ने जेल से मांगी ये ... कोरोना के बाद केरल पर एक और संकट, बढ़ रहे हेपेटाइटिस के मामले भिखारी को भी उससे ज्यादा मिल जाएगा… नीतीश कुमार की 400 रुपए की पेंशन पर प्रशांत किशोर का सीधा हमला रांची में पिटे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, ऑटो वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा; एक की हालत गंभीर बांग्लादेश प्रोटेस्ट से जुड़े न्यूटन दास का बंगाल के वोटर लिस्ट में नाम, जांच शुरू बिहार के मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, पटना के PMCH का कायाकल्प तकरीबन पूरा 23 गर्लफ्रेंड, अश्लील Video और ब्लैकमेल… मथुरा का ‘इमरान’, जिसके टारगेट पर थीं 50 लड़कियां राजा रघुवंशी की हत्या के ये 5 गुनहगार, कैसे 3 राज्यों की पुलिस को 17 दिन तक छकाते रहे?
देश

Google Maps पर बदला देश का नाम, तिरंगे के साथ अब दिखेगा पूरा नक्शा

देश की पहचान “भारत” से हो न कि “इंडिया” से इसका असर गूगल पर भी नजर आने लगा है। सरकार ने हाल ही में देश का नाम इंडिया से ‘भारत’ करने का संकेत दिया। इसे लेकर काफी सियासत भी हुई। हालांकि, भले ही आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया गया है। मगर गूगल मैप ने नए नाम को जरूर स्वीकार कर लिया है।दरअसल, इसकी वजह ये है कि अगर आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे, तो आपको ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ लिखा हुआ के साथ तिरंगा झंडा नजर आएगा।

दरअसल, गूगल मैप दक्षिण एशिया में भारत को एक देश के रूप में दिखाने लगा है। जैसे ही आप गूगल मैप के सर्च बार में भारत खोजेंगे तो गूगल “इंडिया” और “भारत” दोनों को अब “दक्षिण एशिया में देश” के रूप में दिखाने लगा है। इसके साथ ही आपको भारत का राष्ट्रीय झंडा भी दिखाई देगा। ऐसे में अब भारत को सर्च करना बेहद आसान हो गया है। गूगल मैप्स के हिंदी और अंग्रेजी दोनों संस्करण में गूगल “भारत” के लिए रिजल्ट शो कर रहा है। ऐसे समय में जब केंद्र की मोदी सरकार आधिकारिक तौर पर धीरे-धीरे “इंडिया” के बजाय “भारत” का उपयोग कर रही है तो Google ने भी अपने सर्च इंजन में यह परिवर्तन किया है ताकि भारत सर्च करने पर गूगल से सही रिजल्ट प्राप्त हो।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह परिवर्तन केवल गूगल मैप में ही नहीं बल्कि गूगल ट्रांसलेटर, न्यूज़ जैसे अन्य उत्पादों में भी यूजर्स को समान परिणाम प्राप्त करने के लिए “भारत” और “इंडिया” दोनों का उपयोग करने का विकल्प दिया गया है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने अपने गूगल मैप की भाषा हिंदी की हुई है या फिर अंग्रेजी। अगर आप भारत हिंदी में लिखें या अंग्रेजी में, आपको गूगल रिजल्ट के तौर पर इंडिया ही दिखाएगा। गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनों को ही ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ के तौर पर मान्यता दी हुई है। इसलिए यूजर्स अगर भारत का आधिकारिक नक्शा गूगल मैप पर देखना चाहते हैं, तो वह अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर ऐसा कर कर सकते हैं।

कैसे काम कर रहा ये सिस्टम

गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर अगर आप भारत टाइप करते हैं, तो आपको भारत के नक्शे के साथ ‘भारत’ बोल्ड में लिखा हुआ दिखाई देगा। वहीं, अगर आप गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में जाकर Bharat लिखते हैं, तो आपको सर्च रिजल्ट में देश के नक्शे के साथ India लिखा हुआ दिखेगा। यानी कि गूगल मैप भारत को भी इंडिया के तौर पर स्वीकार कर रहा है। जहां सरकार नाम बदलने की कवायद में जुटी है, इस बीच गूगल ने पहले ही अपना होमवर्क करना शुरू कर दिया है।

गूगल ने अब तक नहीं दिया बयान

यहां गौर करने वाली बात ये है कि सिर्फ गूगल मैप्स ही नहीं, बल्कि टेक कंपनी के अन्य प्लेटफॉर्म भी पर भी अगर भारत और इंडिया लिखा जा रहा है, तो रिजल्ट एकदम सेम आ रहे हैं। यूजर्स अगर गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेटर, गूगल न्यूज जैसे ऐप्स पर जाकर भारत या इंडिया लिखते हैं, तो उन्हें एक जैसा ही रिजल्ट मिल रहा है। हालांकि, अभी तक गूगल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन जल्द ही उसकी तरफ से बयान जारी किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button