ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज का विपक्ष पर पलटवार, धार में बोले- बहन-बेटियों को देवी मानने से कांग्रेस को तकलीफ

धार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को धार जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस पर निशाना साधा। मनावर के ग्राम भानपुरा, गंधवानी के ग्राम टांडा और सरदारपुर के ग्राम बरमंडल में अपने संबोधित में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए सभी महिलाएं व बेटियां देवी समान हैं। दुर्गा सप्तशती में कहा गया है कि जगत में जितनी स्त्रियां हैं, वह देवी की मूर्तियां हैं और मैं बहन-बेटियों को देवी मानकर उनके पांव पखार कर पूजा करता हूं। इससे कांग्रेस को बड़ी तकलीफ होती है।

सीएम चौहान ने कहा कि मैं सरकार नहीं चलाता, मैं परिवार चलाता हूं। ये मेरा परिवार है। आप सब मेरे परिवार हो। मेरे जैसा कौन भाग्यशाली होगा, जिसकी एक करोड़ 32 लाख बहनें हों। मैं अपनी बहनों की देखभाल कर सकूं, इसलिए लाडली बहना योजना प्रारंभ की है। कोई परिवार बिना घर के नहीं रहे, इसलिए अब हम लाडली बहना आवास योजना भी लाएंगे।

Related Articles

Back to top button