ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने कहा लाड़ली बहन योजना कांग्रेस लाई, भाजपा को हार का डर सता रहा

उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को जिले के खाचरौद का दौरा किया। यहां उन्होंने कांग्रेस के ब्लाक, मंडलम एवं सेक्टर के बूथ कार्यकर्ताओं के महासम्मेलन में कहा कि प्रदेश में 18 साल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। हर चुनाव में नई घोषणाएं करते हैं। वह इस क्षेत्र में जब भी आते हैं और नागदा जंक्शन को जिला बनाने की घोषणा करके चले जाते हैं, पर अमल में नहीं लाते हैं।

नागदा को जिला बनाने की घोषणा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने नागदा जंक्शन को जिला बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन सरकार गिरा दी गई। कांग्रेस की सरकार बनते ही नागदा को जिला बनाया जाएगा। कांग्रेस की योजनाएं चुराकर शिवराज सिंह प्रदेश में लागू करते हैं। लाड़ली बहन योजना कांग्रेस लाई थी और कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने के बाद लागू किया गया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सब झूठ है, भाजपा को हार का डर सताने लगा है।

Related Articles

Back to top button