ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
मध्यप्रदेश

नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सूचना मिलते ही मामले की जांच में जुटी पुलिस

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र बस स्टैंड नदीपार के पास एक युवक को मोटर साइकल सवार नकाबपोश युवक ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां युवक का इलाज जारी है।

घायल युवक विवेक कुशवाहा जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई। जो कि राजीव गांधी वार्ड निवासी ने बताया कि वह जब बस स्टैंड नदी पार में मुक्तिधाम के पास खड़े रहे तभी दो आदमी बुलेट पर आए और चहरे में नकाब बांधे हुए थे और उस पर अचानक गोली से फायर कर मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही कुठला थाना क्षेत्र की बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने कुछ संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिसके बाद अब पुलिस इस घटना के पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button