ब्रेकिंग
Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा...
खेल

कोहली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इसके लिए सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने की जरूरत नहीं : पोंटिंग

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि विराट कोहली अपने संपूर्ण रिकॉर्ड के आधार पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और उन्हें यह तमगा हासिल करने के लिए महान सचिन तेंदुलकर के वनडे में शतकों के रिकॉर्ड को बराबर करने की जरूरत नहीं थी। कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में अपने 35वें जन्मदिन पर नाबाद 101 रन बनाकर तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस शतक से उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वह वर्तमान समय में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

पोंटिंग ने आईसीसी वेबसाइट से कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं कि वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और मैं लंबे समय से यह बात कह रहा हूं। उन्हें इसके लिए सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने की जरूरत नहीं थी। उन्हें इसके लिए रिकॉर्ड तोड़ने की जरूरत नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप उनके संपूर्ण रिकॉर्ड पर गौर करो तो वह अद्वितीय है।’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक कोहली का वर्तमान टूर्नामेंट में दूसरा और वनडे विश्व कप में कुल मिलाकर चौथा सैकड़ा है। यह 35 वर्षीय खिलाड़ी मौजूदा विश्व कप में अभी तक 543 रन बना चुका है। पोंटिंग ने कहा,‘‘यह सोचना अविश्वसनीय है कि उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाकर सचिन की बराबरी की और इसके लिए उनसे 175 पारियां कम खेली।’

पोंटिंग ने कहा कि कोहली विश्व कप के बाकी बचे मैचों में अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद वह अधिक स्वच्छंद होकर खेल सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह (49वां शतक) उनके दिमाग में रहा होगा। मेरा मानना है कि सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए उन्होंने अधिक मेहनत की। अब वह इस रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं और ऐसा टूर्नामेंट में सही समय पर हुआ है। यह विराट और भारत के लिए बहुत अच्छा दिन था।’

पोंटिंग भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी बेहद प्रभावित हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को केवल 83 रन पर आउट कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘अभी तक हमने टूर्नामेंट में जो देखा है, वह यह है कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण स्पष्ट रूप से सर्वश्रेष्ठ रहा है।’

Related Articles

Back to top button