ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मध्यप्रदेश

इंदौर-उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के ये हैं आज के भाव

इंदौर। इस साल सराफा बाजार में पुष्य नक्षत्र दो दिन होने के बावजूद कारोबार पिछले साल की तुलना में कुछ कमजोर देखा गया। दरअसल, कीमतें ऊंची होने के कारण वाल्यूम बढ़ नहीं पाया। सोमवार को दोनों धातुओं में कारोबार सुस्त होने के कारण सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना कैडबरी 250 रुपये घटकर 62200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 300 रुपये घटकर 73000 रुपये प्रति किलो रह गई।

अब ज्वेलर्स की निगाहें धनतेरस पर टिकी हुई हैं, जिसकी तैयारियों में ज्वेलर्स जुट गए हैं। कुछ व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस के मौके पर सोने की डिमांड बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में धनतेरस के समय में सोने के भाव आसमान छू सकते हैं। अगर घर में शादियां हैं, तो वर्तमान दामों पर खरीदारी करने का अच्छा मौका है। कामेक्स सोना ऊपर में 1993 तथा नीचे में 1981 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.24 व नीचे में 23.08 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62200 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 62625 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 57365 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 62450 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73000 रुपये, चांदी टंच 73200 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73300 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 73300 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62300 रुपये तथा सोना रवा 62200 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73400 रुपये तथा चांदी टंच 73300 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62700 रुपये तथा सोना रवा 62650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73600 रुपये तथा चांदी टंच 73700 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button