ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
धार्मिक

धन के देवता कुबेर की नाभि में इत्र लगाने से पूरी होती है मनोकामना, उज्जैन के इस स्थान पर है मंदिर

उज्जैन। दीप पर्व की शुरुआत 10 नवंबर को धनत्रयोदशी यानी धनतेरस से होगी। इस दिन धन के अधिष्ठात्र देव भगवान कुबेर के पूजन का विधान है। उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में कुबेर देवता की अत्यंत प्राचीन मूर्ति विराजित है। मान्यता है कि धनत्रयोदशी पर कुबेर देवता की नाभि में इत्र लगाने से वर्षभर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

किवदंतियों के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण बड़े भाई बलदाऊ के साथ सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने आए थे। शिक्षा पूरी होने के बाद जब गुरु दक्षिणा देने की बारी आई तो भगवान की ओर से कुबेर देवता धन की पोटली लेकर गुरु दक्षिणा भेंट करने आए। आज भी सांदीपनि आश्रम में कुंडेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में धन की पोटली लिए कुबेर देवता की मूर्ति विराजित है।

दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में आते हैं भक्त

धनत्रयोदशी पर भक्त यहां कुबेर देवता के दर्शन व पूजन के लिए आते हैं। मान्यता है कि कुबेर देवता की नाभि में इत्र लगाने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं तथा समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। पुजारियों के अनुसार, धनतेरस पर कुबेर देवता का रत्न आभूषण से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। गोधूलि वेला में महाआरती होगी। भक्तों को सुख समृद्धि के लिए कुबेर यंत्र का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button