ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

भागवत कथा और शिवमहापुराण के साथ ही औषधिय पौधों का होगा रोपण

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 9 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस दिन आप खरीदारी का भी आनंद ले सकते हैं और धार्मिक आयोजन का लाभ भी ले सकते हैं। इस अवसर पर स्वामी रामदयाल महाराज का नगर आगमन होगा। इसके साथ ही औषधीय पौधों के रोपण भी किया जाएगा। इसके साथ ही जैन संतों के प्रवचन और भागवत कथा और शिवमहापुराण भी होगी।

– इस धनतेरस को आप और भी खास बनाना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि भगवान धनवंतरी की कृपा सब पर बनी रहे तो इसके लिए एक प्रयास आपको भी करना होगा। मालवमंथन संस्था सुबह 11 बजे प्रेम कुमारी देवी अस्पताल में औषधीय पौधों का रोपण कर रहा है और आप भी इस कार्य में सहभागी बनकर आप भी हरियाली बढ़ाने में मददगार बन सकते हैं।

– त्यौहार के तैयारियों में बेशक आप मसरूफ हैं लेकिन यदि आप एबी रोड से गुजर रहे हैं तो कुछ देर के लिए प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क जरूर जाएं। यहां मर्म कला अनुष्ठान द्वारा शहर के 5 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित लगाई गई है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच आप इस कला प्रदर्शनी का आनंद ले सकते हैं।

– चातुर्मास के चलते शहर में इन दिनों कई संत-मुनि आए हुए हैं। इनमें विह- आज दिन की शुरुआत आप भक्ति के साथ कर सकते हैं। शहर के छत्रीबाग स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थानम् में सुबह 7.45 बजे से नाम जप परिक्रमा होगी जहां भक्त भगवान वेंकटेश के नाम के स्मरण करते हुए परिक्रमा भी कर सकते हैं और भगवान के दर्शन भी कर सकते हैं।

– श्वेतांबर जैन संत कमल मुनि कमलेश महाराज के प्रवचन यदि आप सुनना चाहते हैं और ज्ञान के द्वारा भक्ति की राह पर बढ़ना चाहते हैं तो इमली बाजार स्थित महावीर भवन में आपकों यह अवसर मिलेगा। सुबह 8.30 बजे जैन संत के प्रवचन प्रतिदिन हो रहे हैं।

– श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ महोत्सव भी शहर में जारी है। श्रीहरि भक्त द्वारकापुरी स्थित श्री गणेश मंदिर लक्ष्मी मंदिर में दोपहर 1 बजे से वृंदावन से आए कथा वाचक प्रणव कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से भागवत कथा सुन सकेंगे।

– एमआर 10 स्थित दिव्य शकि्तपीठ मंदिर में श्री शिवमहापुराण कथा जारी है। कथा का वाचन आचार्य सतीश सद्गुरुनाथ के मुखारविंद से हो रहा है। कथा शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक सुनी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button