ब्रेकिंग
Weather Update Today: मॉनसून की विदाई में होगी देरी! दिल्ली, यूपी और एमपी में जोरदार बारिश की चेतावन... HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला
धार्मिक

बाजार में “लक्ष्मी” के कदम, बरसेगा अब धन, धनतेरस से पहले सजा बजार

धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। बाजार में अभी से “लक्ष्मी” ने कदम रख दिया है। प्रतिदिन महिलाओं की भीड़ बढ़ रही है। कारोबारी और दुकानदार मान रहे है कि इस साल यही स्थिति अच्छी है। धनतेरस पर बाजार में जमकर धन बरसेगा।

न्यायधानी में बाजार पूरी तरह सज चुका है। कोरोना महामारी के तीन साल बाद कारोबारियों को अपार धन बरसने की उम्मीद है। दुकानों में जबरदस्त रौनक नजर आने लगी है। रवि पुष्य नक्षत्र से ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। सराफा से लेकर इलेक्ट्रानिक्स और आटोमोबाइल सेक्टर में बुकिंग जारी है। तेलीपारा, गोलबाजार, सदर बाजार, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, मंगला, तिफरा, सरकंडा, मंगला एवं रेलवे बुधवारी बाजार में एडवांस बुकिंग और सजावटी समान खरीदने महिलाएं परिवार सहित पहुंच रही है।

घर को रंग-रोगन हो या फिर इंटीरियर। बाजार के हर दुकान में इन दिनों भीड़ बढ़ने लगी है। खासकर शाम के वक्त बाजार में रौनक देखते बन रही है। त्योहारी सीजन में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को खास रंग-बिरंगे लाइट से सजा दिया है। जो ग्राहकों को काफी आकर्षित भी कर रहा है।

स्टील व रेडीमेड दुकानों में भीड़

सराफा, इलेक्ट्रानिक्स और आटोमोबाइल में जहां एडवांस बुकिंग के लिए पूछताछ चल रही है तो वहीं स्टील व रेडिमेड दुकानों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। व्यापारियों ने त्योहार के लिए दुकान को बर्तनों से सजाया है। कई नए डिजाइन के बर्तन भी इस साल मिलेंगे।

स्वदेशी समान की मांग

धनतेरस से पहले बाजार उठने लगा है। इस साल भी चाइनीज सामान के बजाए ग्राहक सीधे स्वदेशी की मांग कर रहे हैं। केले के पेड़, तोरण और रोशनी से बाजार जगमग हो उठा है। रीयल इस्टेट, फर्नीचर, कपड़ा बाजार समेत बर्तन बाजार में छूट और उपहार व लकी ड्रा भी ग्राहकों को मिल रहा है। चाइनीज समान खरीदने ग्राहक बिल्कुल मूड में नहीं है।

टीवी, मोबाइल के नए वर्जन

बाजार में मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रानिक्स सामानों को भी खरीदने से पहले कई बार पूछताछ कर रहे हैं। घरों में सजावट के लिए चाइनीज झालर भी गायब है। सबसे अच्छी बात यह की मोबाइल, टीवी व इलेक्ट्रानिक्स आइटम में ग्राहक नए अपडेट वर्जन मांग रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहकों को उनके मोबाइल पर नए चीजों की जानकारी तुरंत भेज रहे हैं।

गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा व ज्वेलरी

सोने चांदी की खरीदारी के लिए सराफा बाजार भी सज चुका है। न्यायधानी के लगभग 300 दुकानें हैं। इस साल बड़ी संख्या में लोग चांदी के सिक्के सहित सोने-चांदी के बर्तन और गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा के साथ ही लाइट वेट ज्वेलरी, अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, चांदी के पायल आ चुके हैं। ये सभी को खूब भा रहा है।

Related Articles

Back to top button