ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
उत्तरप्रदेश

नहीं आया रहम… शराब के नशे में धुत सौतेले पिता ने की 2 साल की बेटी की हत्या

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी दो सौतेली बेटियों और पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सौतेले पिता की पिटाई से दो साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन कस्बा स्थित नवादा मोहल्ला निवासी मुन्ना की पांच महीने पहले शाइस्ता बेगम नामक महिला से शादी हुई थी। शाइस्ता की उसके पूर्व पति से दो बेटियां-मन्नत (दो साल) और मंतशा (साढ़े तीन साल) थीं। गुनावत के अनुसार, मुन्ना ने बृहस्पतिवार रात नशे की हालत में शाइस्ता और दोनों बच्चियों को बुरी तरह से पीटा, जिससे मन्नत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन वर्षीय बालिका गंभीर हालत में पड़ी मिली।

उन्होंने बताया कि पिटाई से शाइस्ता और मंतशा बुरी तरह से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया है। गुणावत ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम लिए भेजने के साथ ही आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले सरायतरीन निवासी एक युवक से हुई थी। उसके साथ रहते ही दोनों बेटियों का जन्म हुआ। छह महीने पहले पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद दूसरी शादी की।

Related Articles

Back to top button