ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में चम्मच से लेकर आटोमोबाइल बाजार तक भीड़

जबलपुर। दीपोत्सव पर चारों ओर उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। हर कोई दीपोत्सव की तैयारी में जुटा हुआ है। पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हुई। धनतेरस के दिन लोगों ने सुबह से ही खरीदारी शुरू कर दी, जिसके चलते बाजार में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। चम्मच से लेकर आटोमोबाइल दुकानों में ग्राहक नजर आए। बाजार में धनतेरस के दिन जमकर धनवर्षा हुई। दिनभर बाजार खरीदारों से गुलाजार रहे।

25 से 30 करोड़ के व्यवसाय का आंकलन

व्यापारियों के मुताबिक धनतेरस बाजार में 25 से 30 करोड़ के व्यवसाय का आंकलन किया गया है। जिसमें ज्यादातर खरीदारी छोटे-बड़े वाहनों, आभूषणों, इलेक्ट्रानिक्स व बर्तन की हुई। सुबह से ही लोग धनतेरस की खरीदारी करने बाजार पहुंच गए थे। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, बाजार की रौनक बढ़ती गई। शाम को शहर के बाजारों में मेले सा माहौल नजर आने लगा।

सोने-चांदी के सिक्के भी

धनतेरस पर आभूषणों के साथ ही ग्राहकों ने सोने-चांदी के सिक्के भी खरीदे। हर किसी ने बाजार में खरीदारी की। लोग घरेलू उपयोग में आने वाले बर्तनों की खरीदारी करते भी नजर आए। धनतेरस पर बर्तन खरीदने का भी विशेष महत्व होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बर्तनों की दुकान में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। बर्तनों में डिनर सेट, चम्मच सेट, थाली, ग्लास, प्लेट, नान-स्टिक बर्तन आदि की खरीदारी की गई। साथ ही लोगों ने पूजा का सामान भी खरीदा।

गाड़ी शो-रूम में हुई जमकर बिक्री

धनतेरस पर शहर के गाड़ियों के शो-रुम में ग्राहकों की अच्छी भीड़ नजर आई। कई ग्राहकों ने पहले से ही गाड़ियों की बुकिंग की थी। धनतेरस के शुभ मुहुर्त पर गाड़ी की डिलीवरी ली। शो-रूम में ग्राहकों की लंबी कतार रही। काफी संख्या में ग्राहकों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीददारी की। इस बार ग्राहकों का रुझान इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ ज्यादा था। ग्राहकों को लुभाने के लिए आफर भी दिए गए। आफर के साथ ही स्कीम में कुछ वस्तुएं उपहार में भी दी गईं।

आभूषणों दुकानों की रही चकाचौंध

शहर के आभूषण दुकानों पर धनतेरस की चका चौंध रही। आभूषण की दुकानों में महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने आभूषणों की खरीदारी की। महिलाओं ने नए-नए डिजाइन की ज्वेलरी की पसंद की। सोने-चांदी के साथ हीरे के आभूषणों की भी बिक्री भी हुई। इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर एलसीडी, एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, गीजर आदि सामानों की ब्रिकी हुई। धनतेरस के दिन बाजर को सुंदर लाइटिंग से सजाया गया।

कपड़ा दुकान भी सजा

दीपावली में हर कोई नए कपड़े खरीदता है। कपड़े की दुकानों में भी ग्राहकाें की भीड़ नजर आई। युवाअों के लिए विशेष रेंज और वैरायटी के कपड़े आए है। गल्र्स के लिए नया कलेक्शन बाजार में मौजूद है। इसी तरह किड्स के लिए भी नया कलेक्शन आया है। हर उम्र वर्ग के हिसाब से मार्केट में नया कलेक्शन उपलब्ध है। दीपावली के लिए हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है। व्यापारियों को दीपावली पर अच्छा व्यापारी होने की उम्मीद है।

बर्तन खरीदना जरूरी

रांझी निवासी दीपिका सरकार ने कहा कि धनतेरस पर खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। धनतेरस पर आभूषण की खरीदी करना भी जरूरी है। हमने चांदी का सिक्का लिया है। लक्ष्मीपूजन के दिन पूजा में रखेंगे। साथ ही बर्तन भी खरीदे हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदना भी जरूरी होता है। इसलिए ग्लास का सेट लिया है। दीपोत्सव को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। हर कोई अपने हिसाब से खरीदारी करने में जुटा हुआ है। धनतेरस के दिन बाजार में सुबह से भीड़ नजर आई।

दीपावली के लिए सजा बाजार

आगा चौक निवासी निकिता दुबे राय ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान में पहले से ही आभूषण की बुकिंग करवा ली थी। धनतेरस के दिन शुभ मुहुर्त में आभूषण खरीद लिए। त्योहार के समय सोने-चांदी के दाम बढ़ जाते हैं। लेकिन इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। दीपावली के लिए बाजार की हर दुकान सज गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी विशेष आफर भी दे रहे हैं। आभूषण दुकानों में बड़ी खरीदी करने पर चांदी का सिक्का फ्री दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button