ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...
धार्मिक

Narak Chaturdashi: नरक चतुर्दशी के दिन काली मिर्च के ये उपाय बदल सकते हैं किस्मत, व्यापार को लगी नजर होगी दूर

नई दिल्ली। दिवाली का पर्व सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। इस पर्व को पांच दिनों तक मनाते हैं। दीवाली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। दीवाली का आखिरी दिन भाईदूज होता है। दीवाली से एक दिन पहले पड़ती है छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है।

छोटी दिवाली वाले दिन लोग घरों के बाहर दीपक जलाते हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा जाता है। ज्योतिष दृष्टि से कुछ उपाय हैं जिनको कर व्यापार में लाभ पाया जा सकता है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के अनुसार काली मिर्च का उपाय कर व्यापार को बढ़ाया जा सकता है। इन उपायों को कर धन बाधा को भी दूर किया जा सकता है।

नरक चतुर्दशी पर करें काली मिर्च के ये उपाय

नरक चतुर्दशी पर काली मिर्च के पांच दाने लेकर व्यापार स्थल पर जाएं। फिर उन्हें हाथ में लेकर व्यापार स्थल के 11 चक्कर लगा दें। काली मिर्च चौराहें पर जाकर फेंक दें। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप चौराहे से लौट रहे होते हैं, तो पीछे मुड़कर न देखें। इस उपाय को करने से व्यापार को जो नजर लगी है वह दूर हो जाएगी।

नरक चतुर्दशी वाले दिन काली मिर्च के कुछ दाने को व्यापार स्थल पर लेकर जाएं। व्यापार स्थल पर रखी तिजोरी में लाल कपड़े में लपेटकर काली मिर्च के उन दानों रख दें। दीवाली वाले दिन लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करें। उसके बाद उन दानों को कपूर के जला दें। काली मिर्च से निकलने वाले धुएं को व्यापार स्थल पर घुमा दें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button