ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
मध्यप्रदेश

धनतेरस पर सोने के दाम में मामूली बढ़त, चांदी में 400 रुपये बढ़े

इंदौर। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने के दाम में 10 डालर तक का सुधार हुआ। इसके असर से घरेलू बाजारों में सोने के दाम में तीन दिन बाद धनतेरस पर सुधार देखा गया। हालांकि, सोने के दाम में बढ़ोतरी मामूली सिर्फ 100 रुपये प्रति दस ग्राम की रही। इंदौर में सोना कैडबरी 100 रुपये बढ़कर 61600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 400 रुपये बढ़कर 72200 रुपये प्रति किलो रह गई। बीते तीन दिनों से दाम घटने के बाद शुक्रवार को हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकी प्रभावित नहीं होगी।

धनतेरस पर अच्छी ग्राहकी देखी गई। विभिन्न वित्तीय विश्लेषक एजेंसियों की रिपोर्ट पर नजर डालें तो सोने से मिलने वाला रिटर्न साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। दो दशकों में सोने ने औसतन 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, सिर्फ दस वर्षों की अवधि से तुलना करें तो सोने ने सौ प्रतिशत और चार वर्षों में ही 60 प्रतिशत रिटर्न दे दिया है। यानी 2019 की दीवाली पर खरीदे गए सोने पर आपको 60 प्रतिशत रिटर्न मिल चुका है।

विश्व में भू-राजनैतिक परिस्थियों के बिगड़ने के कारण आगे सोने में अच्छी मांग निकलने की उम्मीद है। ऐसे में सोने से अच्छे रिटर्न की उम्मीद जारी रहेगी। विश्लेषकों के अनुसार जल्द ही सोना 63000 रुपये पर पहुंच सकता है। कामेक्स पर सोना ऊपर में 1960 तथा नीचे में 1956 डालर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 22.72 व नीचे में 22.59 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 61600 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 61975 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 56770 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 61500 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 72200 रुपये, चांदी टंच 72400 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 72225 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 71800 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62700 रुपये तथा सोना रवा 62600 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 72500 रुपये तथा चांदी टंच 72400 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62050 रुपये तथा सोना रवा 62000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 72500 रुपये तथा चांदी टंच 72600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button