ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में परीवा के दिन बंद रहे बाजार, पेट्रोल पंप, पसरा रहा सन्नाटा

जबलपुर। दीपावली के दूसरे दिन परीवा पर शहर में सन्नाटा पसरा रहा। दीपावली के दिन जहां बाजार रोशन रहे वहीं दूसरे दिन व्यापारियों ने परीवा में दुकान-प्रतिष्ठान बंद रखें। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर मुख्य मार्ग सूने नजर आए। सामान्य दिनों में शहर के बाजार क्षेत्र मालवीय चौक, लार्ड गंज, बड़ा फुहारा, गोरखपुर जैसे बाजार क्षेत्र में लोगों की भीड़-भाड़ के कारण जाम के हालात बन जाया करते है उन क्षेत्रों की सड़कें सूनी रहीं। बच्चे यहां क्रिकेट खेलते दिखे। यहां तक की पेट्रोल पंप भी बंद रहे। दवा-दारू की दुकानें जरूर खुलीं रहीं। विदित हो कि व्यापारी दीपावली पर जमकर व्यावसाय करते हैं और दूसरे दिन दुकानें बंद कर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं।

खाली सड़क, फुटपाथों के हुए दर्शन

सोमवार को शहर की चौड़ी सड़कों से लेकर पैदल चलने के लिए बनाए लंबे-चौड़े फुटपाथ के भी सहजता से दर्शन हुए। इंदिरा मार्केट, कलेक्ट्रेट सहित अन्य फुटपाथ खाली रहे। सूनी लंबी-चौड़ी सड़कें, खाली फुटपाथ से शहर भी आकर्षक और खुला-खुला नजर आया। दीपावली के दूसरे दिन परिवा के मद्देनजर यात्री बसों के पहिए भी थमे रहे, स्थानीय मेट्रो बसें का संचालन भी बंद रहा। इक्का आटो का संचालन जरूर होता रहा। हालांकि शाम होते ही कुछ क्षेत्रों की दुकानें खुली और रात तक चहल-पहल बढ़ गई।

बंद रहे पेट्रोल पंप

परिवा के दिन बाजार जहां बंद रहे। वहीं शहर के पेट्रोल पंप भी बंद रहे। पेट्रोल पंप बंद हाेने जिन वाहन चालकों का पेट्रोल खत्म हो गया वे सड़क पर वाहन घसीटते भी नजर आए। हालांकि दिन भर शहर की सड़कें सूनी रही वहीं रात में लोग सड़कों पर नजर आए। सोमवती अमस्या होने के बाद बड़ी संख्या में लोग ग्वारीघाट नर्मदा में स्नान-दान करने पहुंचे।

दवा से ज्यादा दारू की दुकान पर भीड़

परिवा वाले दिन दुकानें जहां बंद रही वहीं दवा और शराब दुकानें खुली रहीं। दवा दुकानों से ज्यादा चहल-पहल शराब दुकानों में देखी गई। कलेक्ट्रेट सहित निजी प्रतिष्ठान भी बंद ही रहे। लोगाें ने दूसरे दिन पर्व की खुमारी उतारी।

Related Articles

Back to top button