ब्रेकिंग
MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो... Bhopal Temple Theft Gang Arrested: भोपाल देहात पुलिस का बड़ा खुलासा! मंदिरों में चोरी करने वाले 5 शा... Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल... Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस ... Katni News Update: उज्जैन सिंहस्थ से मुरादाबाद तक कटनी स्टोन का डंका! लमतरा व निमास मार्बल खदानों का... Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे... Gwalior JAH Parking Scam: ग्वालियर के JAH में स्मार्ट पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, मरीज भुगत रहे ख... Khandwa School Principal Suspended: खंडवा में छात्रों से राजनीति पर बुलवाने का मामला: पटाजन स्कूल के... Indore NEET Protest Update: इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर उग्र हुआ नीट विरोध प्रदर्शन; छात्रों के साथ ... Rahul Gandhi On NEET Protest: 'सब बंद कर दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए', दिल्ली में 18 मेट्रो स्...
धार्मिक

त्रिग्रही योग में ग्रह चमकाएंगे जातक का भाग्य

ग्वालियर। त्रिग्रही योग बन रहा है, जो 17 नवंबर शुक्रवार को बनेगा, इसका प्रभाव यह होगा कि इस योग में तीन ग्रह जातक का भाग्य उदय कराएंगे। ज्योतिष में तीन ग्रहों की युति को त्रिग्रही योग कहा जाता है। किसी राशि में तीन ग्रहों के एक साथ होने पर यह योग बनता है, जिसे एक दुर्लभ संयोग माना जाता है। जिस जातक की राशि में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह पहुंचेगा उस जातक का भाग्य उदय होगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा का कहना है कि त्रिग्रही योग जातकों के भाग्य उदय कराएगा और उन्हें समाज में मान सम्मान बढ़ाएगा। चोपड़ा का कहना है कि सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश के साथ ही इस दिन कई वर्षों बाद यह योग बनने जा रहा है। इस दिन वृश्चिक संक्रान्ति भी है, यानी सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवम्बर गुरुवार को मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में जाएंगे और बुध ग्रह पहले से ही विराजमान है।

ग्रहों का राजा है सूर्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, मंगल सेनापति और बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। ऐसे में राजा, सेनापति और राजकुमार वर्षों बाद एक साथ त्रिग्रही योग बना रहे हैं। वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार मंगल और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य देव का मंगल के घर में जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य ग्रह के गोचर से बुध आदित्य योग बनेगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव प्रायः सभी राशियों पर होगा।

सभी 12 राशियों पर सूर्य का प्रभाव

  • मेष राशि :-मेष राशि में सूर्य आठवें भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना है विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • वृषभ राशि:-आपकी राशि में सूर्य सातवें भाव में आएगा। करियर में कुछ सफलता मिलने वाली है।
  • मिथुन:-आपकी राशि से सूर्य छठे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे और लाभ प्राप्त होगा।
  • कर्क राशि :-सूर्य आपकी राशि से पांचवें भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ होगा। साथी के साथ मतभेद हो सकता है।
  • सिंह राशि:-आपकी राशि का स्वामी सूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेगा। सरकारी फायदे जैसे घर, गाड़ी आदि सुविधाओं का लाभ होगा।
  • कन्या:-सूर्य आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश करेगा। भाई-बंधुओं के साथ मतभेद हो सकते हैं। जाब चेंज का प्लान भी बना सकते हैं।
  • तुला :-आपकी राशि से सूर्य दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस बीच आपकी भाषा कठोर हो जाएगी, जिसके चलते परिवार में विवाद हो सकते हैं।
  • वृश्चिक:– सूर्य आपकी राशि में प्रथम भाव में गोचर कर स्थिर रहेगा। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं, साथ ही सेहत बिगड़ने के भी आसार हैं।
  • धनु:– आपकी राशि में सूर्य 12वें भाव में आएगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती है। लंबी यात्रा का योग है।
  • मकर:-सूर्य आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
  • कुंभ:-आपकी राशि से सूर्य दसवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र पर तरक्की हासिल होगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी और प्रशंसा के हकदार होंगे।
  • मीन:-मीन सूर्य आपकी राशि से नौवें भाव में प्रवेश करेगा। जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा और हर कार्य को पूर्ण करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी होगी।

Related Articles

Back to top button