ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...
देश

प्रेमी का कर्ज उतारने के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, बिजनौर लूट-गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के कोतवाली और सिंगरामऊ थाने की पुलिस ने सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि इस पूरे कांड के पीछे कोई और नहीं बल्कि खुद कारोबारी की पत्नी और उसका प्रेमी है। पत्नी ने अपने प्रेमी का कर्ज उतारने के लिए पूरी साजिश रची थी। घर में घुसकर गैंगरेप, लूट और शरीर को सिगरेट से दागने की फर्जी कहानी उन दोनों ने मिलकर बनाई थी।

बता दें कि 15 नवंबर को बिजनौर के पेंट कारोबारी मोहित राणा द्वारा घर में घुसकर पांच बदमाशों द्वारा लूट और पत्नी के साथ गैंगरेप और उसके शरीर को सिगरेट से दागने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया था कि उसके यहां 19 अक्टूबर को भी दो बदमाशों ने लूट की थी और 80 हजार लूट ले गए थे।

पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी मधु वर्मा नगर के कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के यहां काम करती थी वही उसकी मुलाकात सोनू सेठ से हो गई। दोनों का प्रेम बढ़ता गया, सोनू के पिता, सोनू और मधु वर्मा ने विभाष कुमार वर्मा को रास्ते से हटाने के लिए गोली मारकर उसकी शव को जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने सुभाष कुमार सेठ और मधु वर्मा को उन्हीं के आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त वह कार को भी बरामद कर दिया जिसमें हत्या की गई थी। इस घटना का आरोपी सोनू अभी भी पुलिस के पकड़ के बाहर बताया गया है।

Related Articles

Back to top button