ब्रेकिंग
धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाले बेजरा पुल का पिलर धंसा, दोनों जिलों का सीधा संपर्क टूटा धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग के दौरान बड़ा ब्लास्ट: 3 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर; SNMMC... IIT ISM धनबाद के शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: विकसित किया आधुनिक 2D ऑप्टिकल टिल्ट सेंसर रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश के नए नियम लागू: 4 वर्षीय UG डिग्री वालों को सीधा प्रवेश जनकपुर में रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली भालू: कृषि कार्यालय और एकलव्य स्कूल के पास मूवमेंट, वन विभ... एमसीबी के चिरमिरी में मानवता शर्मसार: युवती से दरिंदगी, दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस माल लदान में SECR ने रचा नया इतिहास, लक्ष्य से 4 दिन पहले 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार रायपुर में खुले नाले और गड्ढों से हादसे: 5 वर्षीय काव्यांश की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त स... गौरेला में 5 साल की मासूम को कोबरा सांप ने डंसा: परिजनों की सतर्कता से बची जान, जिला अस्पताल में भर्... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक आदेश: 56 नव नियुक्त सिविल जजों की पदस्थापना सूची जारी, 29 अगस्त...
मध्यप्रदेश

जनजातीय संग्रहालय में भील समुदाय के चित्रकार दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 18 नवंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

“वेयांग कुलित-रामा एवं लक्ष्मण का प्रदर्शन: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत इंडोनेशिया में छाया रंगमंच की सबसे पुराने और लोकप्रिय कला “वेयांग कुलित-रामा एवं लक्ष्मण” को प्रदर्शित किया गया है।प्रादर्श को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

नोवाम्ब्र न्यूमेरिक फेस्टिवल नामक डिजिटल प्रदर्शनी: आलियांस फ्रांसेज द भोपाल, शाहपुरा में नोवाम्ब्र न्यूमेरिक फेस्टिवल नामक डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन 16 से 22 नवंबर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी में 11 विदेशी और नामी कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित हैं। समय सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक है।

दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी: मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय के चित्रकार दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। ।इसे दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

‘फारएवर देयर” पुस्तक के विमोचन: न्यू मार्केट स्थित स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में यंग थिंकर्स फोरम द्वारा ”फारएवर देयर” पुस्तक के विमोचन शाम पांच बजे होगा। उपन्यास की लेखिका विजयलक्ष्मी विजय कुमार पुस्तक विमोचन के उपरांत संवाद करेंगी।

Related Articles

Back to top button