ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
खेल

निकल गई हेकड़ी, फेल हुए बड़े धुरंधर, सोशल मीडिया पर यूं उड़ रहा मजाक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में बिना कोई मैच हारे जगह बनाई थी, लेकिन आस्ट्रेलिया के सामने जब खिताब पाने की बारी आई तो बड़े-बड़े धुरंधर फेल हो गए। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल टीम को बड़े स्कोर तक नहीं ले जा सके। राहुल की धीमी पारी ने जहां सबको निराश किया तो पूरे संस्करण में सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन भी फैंस का दिल तोड़ गया।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी एक बार फिर बड़े मुकाबले में फ्लॉप साबित हुई और टीम 50 ओवर में 240 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की फाइनल मुकाबले में खराब बल्लेबाजी के बाद अब सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस जमकर भारतीय टीम को ट्रोल कर रहे हैं।

राहुल (107 गेंद में 66 रन, एक चौका) और कोहली (63 गेंद में 54 रन) ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी करके भारत को शुरुआती झटकों से उबारा। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने हालांकि नियमित तौर पर भारत को झटके दिए जिससे मेजबान टीम कभी बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नहीं दिखी और अंतत: 50वें ओवर की अंतिम गेंद पर मौजूदा विश्व कप में टीम पहली बार ऑल आउट हो गई।

भारत को अंतिम ओवरों में सूर्यकुमार से तेजी से रन बनाने की उम्मीद थी लेकिन वह भी हेजलवुड की धीमी बाउंसर पर इंग्लिस को कैच दे बैठे। उन्होंने 28 गेंद में 18 रन बनाए। पारी की अंतिम गेंद पर कुलदीप यादव (10) के रन आउट होने से भारतीय पारी का अंत हुआ।

Related Articles

Back to top button