ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी के नरवर में फर्जी मतदान के विरोध में अंजाम दिया तिहरा हत्याकांड, भाजपा के समर्थन में थे तीनों मृतक

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के चकरामपुर गांव में तिहरा हत्याकांड फर्जी मतदान और बूथ पर कब्जे के विरोध में हुआ था। तीनों शव लेकर रविवार को नरवर पहुंचे स्वजन की मौजूदगी के बीच तमाम लोगों ने पुलिस के सामने यह आरोप लगाया। पीड़ित पूनम तोमर का कहना था कि उनका परिवार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में था। आरोपितों की ओर से कांग्रेस के पक्ष में फर्जी मतदान किया गया तो भाजपा के एजेंट के रूप में मौजूद लक्ष्मण भदौरिया, भोला भदौरिया ने विरोध दर्ज करवाया। इसी विरोध पर झगड़ा हुआ। जब मतदान समाप्त हो गया तो हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया गया।

कार सहित जिंदा जलाने का प्रयास

घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के उपरांत चकरामपुर गांव के एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के छह लोगों को पहले तो कार सहित जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन गंभीर हैं और उनका उपचार चल रहा है।

रविवार को गांव चकरामपुर में शव पहुंचने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में संभाग से आए क्षत्रिय समाज के लोग वहां पहुंच गए। उनकी मांग थी कि आरोपितों के घरों को जमींदोज किया जाए। स्वजन को 50-50 लाख रुपये प्रदान किए जाएं। हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को पांच बंदूक लाइसेंस तत्काल स्वीकृत किए जाएं। जब तक उनकी यह मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वह शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

फर्जी वोट घटना की चश्मदीद गवाह

हर प्रहार के साथ बोले, ले एक और फर्जी वोट घटना की चश्मदीद गवाह महिला शैली तोमर और बाबी भदौरिया ने बताया कि जब आरोपित परिवार के सदस्यों पर हमला कर रहे थे, तो सभी कुल्हाड़ी के हर प्रहार के साथ चीख-चीख कर कह रहे थे कि ले एक और फर्जी वोट। चश्मदीद ने कहा कि आरोपितों ने महिला आशा भदौरिया के पैर पर पैर रखकर उन्हें चीर दिया था। आरोप है कि अंदरूनी अंगों तक को कुल्हाड़ी से काटा गया।

14 आरोपित गिरफ्तार, तमंचा बरामद

पुलिस ने 14 आरोपित राम सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद कुशवाह, देशराज पुत्र धनीराम कुशवाह, खुमान सिंह पुत्र मुंशी कुशवाह, मेहरवान सिंह पुत्र बारेलाल कुशवाह, विष्णु पुत्र प्रागीलाल कुशवाह, गोपाल सिंह पुत्र भजन सिंह कुशवाह, सोनू पुत्र प्रेम सिंह कुशवाह, गोलू उर्फ शिवकुमार पुत्र किलोल सिंह कुशवाह, दामोदर पुत्र श्यामलाल कुशवाह, वीर सिंह पुत्र पुन्नालाल कुशवाह, अखिलेश पुत्र वीर सिंह कुशवाह, परमाल पुत्र भागीरथ कुशवाह, मुकेश पुत्र मुंशीराम कुशवाह, राय सिंह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा (कट्टा) 315 बोर का मय खाली खोखा, कुल्हाड़ी, सरिया, लुंहागी, लाठी आदि बरामद की हैं।

Related Articles

Back to top button