ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
राजस्थान

राजस्थान चुनाव में 60 से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे डाले वोट

राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग की होमवोटिंग की पहल के प्रति बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह है और इसके प्रथम चरण में प्रदेश भर में इन श्रेणियों के 60 हजार से अधिक मतदाताओं ने घर बैठे अपने मताधिकार उपयोग किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में 60 हजार 424 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। श्री गुप्ता ने बताया कि होम वोटिंग के दौरान अब तक 1220 मतदाता घर पर नहीं मिले जबकि इस सुविधा के लिए पात्र 884 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 96.63 प्रतिशत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग की है।इनमें 96.48 प्रतिशत बुजुर्ग एवं 97.56 प्रतिशत दिव्यांग शामिल है।  विधानसभा आम चुनाव के तहत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का विकल्प दिया गया है। प्रदेश में होम वोटिंग के पहले पांच दिन में 47196 बुजुर्ग तथा 20,161 दिव्यांग एवं रविवार को 1485 बुजुर्ग एवं 286 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया।

उन्होंने बताया कि पात्र 62 हजार 927 मतदाताओं ने विकल्प के तौर पर होम वोटिंग सुविधा के लिए आवेदन किया है। विशेष मतदान दल ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान करवा रहे हैं। पोस्टल बैलेट के माध्यम से पहले चरण में 19 नवम्बर तक घर पर ही मतदान करवाया गया। ऐसे मतदाता जो होम वोटिंग के पहले चरण के दौरान घर पर अनुपस्थित थे, उनके लिए 20 और 21 नवम्बर को विशेष मतदान दल दूसरी बार उनके घर जाकर मतदान करायेंगे। उन्होंने बताया कि अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाता भी 21 नवम्बर तक मतदान कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button