ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
धार्मिक

Akshaya Navami 2023: अक्षय नवमी पर बनने जा रहे हैं बेहद शुभ संयोग, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

इंदौर। अक्षय नवमी हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस हिसाब से इस साल अक्षय नवमी 21 नवंबर को है। इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, अक्षय नवमी पर हर्षल योग बन रहा है। इस योग में लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से अनंत फल मिलता है।

अक्षय नवमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 21 नवंबर को सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी। यह अगले दिन यानी 22 नवंबर को रात 01:09 बजे समाप्त होगी।

हर्षल योग

अक्षय नवमी पर हर्षल योग बन रहा है। यह योग शाम 5.41 बजे से बन रहा है। अक्षय नवमी के दिन केवल शाम के समय ही पूजा की जाती है। इसलिए हर्षल योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार हर्षल योग में पूजा करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है।

करण

अक्षय नवमी पर बालव और कौलव करण बन रहा है। दोनों ही शुभ योग माने गए हैं। दोनों योगों में भगवान विष्णु की पूजा करना काफी शुभ होता है।

पंचांग शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5.01 बजे से सुबह 5.55 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 1.53 बजे से दोपहर 2.35 बजे तक।

गोधूलि बेला: शाम 5.25 बजे से शाम 5.52 बजे तक।

निशिता मुहूर्त- रात 11.40 बजे से रात 12.34 बजे तक।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button