ब्रेकिंग
Maharashtra News: महाराष्ट्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगेगा 'मकोका'; गृह विभाग ने जारी किए बेहद स... Palamu News: पलामू में एकजुटता की मिसाल! ग्रामीणों ने मिलकर कराई अनाथ बेटी की शादी, पर्यावरणविद ने उ... Hazaribagh BJP Rift: हजारीबाग में सांसद बनाम विधायक; प्रदीप प्रसाद ने मनीष जायसवाल को दी 'धृतराष्ट्र... Ludhiana Theft Case: लुधियाना में चोरों का तांडव; दुगरी रोड पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे... Ludhiana Factory Accident: लुधियाना में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन फैक्ट्री में हाई वोल्टेज करंट की चपे... Pathankot Spy Arrest: पठानकोट में देश विरोधी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पाकिस्तान को नेशनल हाईवे की ल... Punjab Weather: पंजाब में जेठ की तपती गर्मी के बीच तड़के हुई बारिश; 46 डिग्री पारे से मिली बड़ी राहत Gurdaspur Bus Accident: गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू टूरिस्ट बस पलटी; 2 यात्रियों की मौत, कई गाड़ियां ... Canada Spouse Visa Update: कनाडा स्पाउस वीजा नियमों में बड़ा बदलाव; SOWP के लिए अब IELTS पास करना हो... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का टॉर्चर! माना एयरपोर्ट पर पारा 45 डिग्री पहुंचा, रायपुर ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के इस जिले में डेंगू की हालत चिंताजनक, लगातार सामने आ रहे मरीज

ग्वालियर। जिले में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है।  शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। डेंगू के मरीजों की संख्या 950 के पार हो चुकी है। डेंगू को लेकर शहर में एक दर्जन से अधिक ऐसी कालोनियां हैं जो हॉटस्पॉट बन चुकी हैं। जहां पर भारी संख्या में डेंगू का लार्वा पाया गया है। वहीं, डेंगू के बढ़ते मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव करने में जुटी है।

हालांकि सीएमएचओ का कहना है की स्थिति अभी कंट्रोल में है और जांच अधिक होने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उनका यह भी कहना है कि जैसे-जैसे सर्दी के मौसम में इजाफा होगा डेंगू का असर भी कम होता जाएगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की 32 टीम डेंगू की रोकथाम के प्रयास में जुटी है और जिन इलाकों में भी डेंगू के मरीज सामने आते हैं उन इलाकों में सैंपलिंग के साथ ही फॉगिंग और दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button