ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
खेल

एक बार फिर विवादों में फंसे क्रिकेटर श्रीसंत..इस संगीन मामले में FIR दर्ज

कन्नूर:  पुलिस ने केरल के कन्नूर जिले में एक व्यक्ति की ओर से दर्ज धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

 जिले के चूंडा के रहने वाले शिकायतकर्ता सरीश गोपालन ने आरोप लगाया कि आरोपी राजीव कुमार और वेंकटेश किनी ने 25 अप्रैल, 2019 से अलग-अलग दिन उनसे 18.70 लाख रुपये लिए, उनका दावा था कि वे कर्नाटक के कोल्लूर में एक खेल अकादमी बनाएंगे जिसमें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत इसमें पार्टनर हैं ।

गोपालन ने शिकायत में कहा कि अकादमी में पार्टनर बनने का अवसर मिलने के बाद उन्होंने पैसे का निवेश किया। श्रीसंत और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में श्रीसंत को तीसरा आरोपी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button