ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

ब्राजील में शिवपुरी के युवक की मलेरिया से मौत, कैलीफोर्निया से कर रहा था बीबीए

शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस कस्बे के ग्राम नेतवास निवासी किसान के बेटे की ब्राजील में मलेरिया से मौत हो गई है। मृतक इसी शैक्षणिक सत्र में कैलीफोर्निया में पढ़ाई करने के लिए गया था। वह वहां से जब ब्राजील घूमने के लिए गया तो वहीं पर अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसे हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान भारतीय समय अनुसार शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। किसान ने सरकार से बेटे के शव को समय पर भारत मंगवाने की गुहार लगाई है।

बीबीए में लिया था एडमीशन

जानकारी के अनुसार नेतवास निवासी किसान शेरा सरदार के बेटे नवजोत सिंह उम्र 23 साल ने इसी शैक्षणिक सत्र में कैलिफोर्निया की एक यूनिवर्सिटी में बीबीए में एडमीशन लिया था। वह 18-19 नवंबर को भारत से कैलिफोर्निया के लिए रवाना हुआ था। वहां से वह अपने दोस्तों और चाचा के साथ घूमने के लिए ब्राजील गया था। इसी दौरान ब्राजील में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। नवजोत सिंह की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मलेरिया से मौत

बकौल शेरा सरदार दो दिन तक तो नवजोत के चाचा को उससे मिलने दिया गया और वहां से नवजोत ने भी वीडियो काल के माध्यम से उससे बात की, लेकिन तीसरे दिन डाक्टरों ने नवजोत से किसी को नहीं मिलने दिया और कह दिया कि वह आक्सीजन पर आइसीयू में है। डाक्टरों ने उसे मलेरिया होना बताया। शुक्रवार की सुबह चार बजे उसकी मौत होना बताया गया है।

सरकार से लगाई गुहार

शेरा सिंह के अनुसार उनका भाई वहां के प्रोसीजर के अनुसार भारतीय दूतावास पहुंच गए हैं और शव को भारत लाने की कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। शेरा सिंह ने सरकार से गुहार लगाई है कि वह वहां के भारतीय दूतावास के माध्यम से कम से कम समय में बेटे के शव को भारत बुलवाने की कृपा करें। यहां बताना होगा कि नवजोत सिंह किसान शेरा सिंह का इकलौता बेटा था।

Related Articles

Back to top button