ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

देश के मुस्लिम अनाथालय बाल आयोग के रडार पर, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

देशभर के मुस्लिम अनाथालय अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के रडार पर हैं। एनसीपीसीआर ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर उनके क्षेत्र में चल रहे तमाम मुस्लिम अनाथालयों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने राज्यों को कहा है कि वे 15 दिन के भीतर सभी मुस्लिम अनाथालयों की संख्या और उनमें बच्चों की स्थिति पर रिपोर्ट दे।

यह भी बताया जाए कि उनमें से कितने पंजीकृत हैं और कितने गैर पंजीकृत हैं? कितनों में बच्चों को शिक्षा मुहैया कराई जा रही है या नहीं? एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी एक टीम ने कर्नाटक के एक मुस्लिम अनाथालय दारूल उलूम सईदिया यतीमखाना का औचक निरीक्षण किया था।

जांच के दौरान पाया गया कि यह अनाथालय जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत पंजीकृत ही नहीं है। इस अनाथालय में 200 अनाथ बच्चे रह रहे हैं। उन्हें स्कूली शिक्षा भी प्रदान नहीं की जा रही है। आयोग ने राज्यों को कहा है कि गैर पंजीकृत मुस्लिम अनाथालयों को पंजीकृत कराया जाए और बच्चों को शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। अगर कोई मुस्लिम अनाथालय खुद को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं कराता । है तो उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाए।

Related Articles

Back to top button