ब्रेकिंग
Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा... Khagaria Adarsh Hotel Incident: स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरे के अंदर लगी आग, शादी के दबाव के बीच ह... JDU Training Camp Patna: जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीत...
मध्यप्रदेश

जबरन घुसा था मनचला, महिला ने पति को फोन लगाया तो मारी गोली

ग्वालियर। झांसी रोड इलाके में युवक के पेट में गोली लगने के मामले का राजफाश हो गया है। उसने खुद ही अपने पेट में गोली मारी थी। महिला उससे बात करना नहीं चाहती थी, लेकिन वह जबरन उससे दोस्ती करना चाहता था। महिला के पति के जाते ही वह घर में घुस आया। जब महिला ने विरोध किया तो उसने कट्टा निकाल लिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन लगाया तो महिला की सास व साले आ गए। यहां उसने खुद को गोली मार ली।

महिला के पति को झूठा फंसाने के लिए उसने झूठी कहानी रची। इस मामले में पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। अभी युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। झांसी रोड थाना प्रभारी रशीद खान ने बताया कि बजरंग नगर में रहने वाली महिला के घर में विकास परिहार को गोली लगी थी। उसने महिला के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था। जब इस मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि उसने महिला को दूसरे नाम से इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। वह महिला को धमकाने लगा कि उससे शादी करना चाहता है। वह महिला को दोस्ती न करने पर धमकाने लगा। जब महिला की सास आ गई तो वह कमरे में घुस गया। महिला ने पति को काल लगाया। उसने अपने सालों को घर भेजा। जब वह पहुंचे तो विकास ने खुद को गोली मार ली। विकास के साथ रोहित परिहार और गौरव पाल भी साथ में थे। रोहित और गौवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

88 लोगों की जांच में 27 निकले डेंगू संक्रमित

पारा 10 डिग्री पर आ चुका है और ठंड बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी मच्छर जनित बीमारियों का आंकड़ा नीचे नहीं पहुंच रहा है। हालात यह है कि डेंगू के मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। शनिवार को 88 लोगों की जांच की गई जिसमें 27 मरीज डेंगू संक्रमित मिले। इन मरीजों में 14 मरीज ग्वालियर जिले के बताए गए जबकि बाकी के 13 मरीज दीगर जिलों के होना बताया गया। जो संक्रमित मिले 14मरीज में 6 बच्चे शामिल है जिनकी उम्र 16 वर्ष से कम है। डेंगू का प्रकोप बना हुआ है इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। जिला मलेरिया अधिकारी विनोद दोनेरिया का कहना है कि सर्दी के मौसम में पानी जमा रहने पर डेंगू का लार्वा पनपता है और घर के अंदर ही यह मच्छर रहते हैं इसलिए घर में पानी जमा न होने दें।

Related Articles

Back to top button