ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन... Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू...
मध्यप्रदेश

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी में तेजी, देखिए आज के दाम

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबार दिवस शुक्रवार देर रात सटोरियों की सक्रियता बढ़ने के कारण सोना और चांदी वायदा उछलकर बंद हुआ। कामेक्स पर सोना आठ डालर बढ़कर एक बार फिर 2000 डालर के पार 2002 डालर प्रति औंस और चांदी 54 सेंट बढ़कर 24.36 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके चलते इंदौर मार्केट में दो दिनों की गिरावट शनिवार को थमने के साथ ही कुछ तेजी देखने को मिली है।

इंदौर में सोना कैडबरी सुधरकर 62350 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 600 रुपये बढ़कर 74400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी के बाद बाजार में ग्राहकी कुछ सुस्त नजर आई, लेकिन जिन घरों में शादियां हैं, उनकी डिमांड बराबर देखने को मिली।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62350 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 63225 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 57915 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 62275 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 74400 रुपये, चांदी टंच 74600 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 75500 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 73800 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62800 रुपये तथा सोना रवा 62500 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74500 रुपये तथा चांदी टंच 74000 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 860 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 63350 रुपये तथा सोना रवा 63300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 74250 रुपये तथा चांदी टंच 74350 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button