ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
मध्यप्रदेश

खरगोन में कार सहित नहर में बह गया परिवार ,मां और बेटी की हुई मौत, ओंकारेश्वर जा रही थी फैमिली

खरगोन बड़वाह। मध्यप्रदेश के बड़वाह से ओंकारेश्वर जाने वाले एक्वाडक्ट मार्ग पर स्थित नहर में एक कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। जिसमें सवार तीन लोगो में से एक 3 वर्षीय बालिका माही और एक महिला की मौत हो गई जबकि महिला के पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई है। बताया जा रहा की कार सवार जामनिया निवासी अपने घर से ओंकारेश्वर धार्मिक कार्य के लिए जा रहे थे।

उसी दौरान शाम को घटना घटित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी अर्चना रावत,एसआई पूजा यादव सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। नहर में डूबे वाहन से पूर्व सरपंच अर्जुन केवट द्वारा महिला व बच्ची को निकाला गया। जिनको पुलिस अधिकारियों द्वारा अस्पताल लाया गया।लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही अस्पताल में तहसीलदार शिवराम भी पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button