ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
धार्मिक

वास्तु के अनुसार इन कपड़ों को पहनने से बचें, बॉडी पर डालते हैं नकारात्मक प्रभाव

इंदौर। हम अपने कपड़ों पर विशेष ध्यान देते हैं। हम ओकेशन के हिसाब से कपड़ों को पहनते हैं। कपड़े हमारी पर्सनालिटी को निखारते हैं, इसलिए कहा जाता है कि कपड़ें अच्छे ही पहनने चाहिए। आपको यह पता है कि कपड़े वास्तु के हिसाब से भी पहनने चाहिए, जिससे वह आपके लिए नेगेटिव न हो जाएं। इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने किन कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए ये विस्तार से बताया है।

रात में ना पहनें सिल्क के कपड़े

हम समय के हिसाब से भी कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं। रात में सोते समय सिल्क या रेशमी कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। रात में कॉटन के कपड़े ही पहने जाएं तो अच्छा है। इन कपड़ों को पहनने से अच्छी नींद आएगी, क्यों कि यह आपको नेगेटिव एनर्जी से बचाते हैं। सिल्क और रेशमी कपड़े पहनने से नेगेटिव एनर्जी आएगी।

कटे-फटे कपड़ों को करें अवॉयड

आज के दौर में रिप्ड कपड़ों को पहनना फैशन माना जाता है। लोग इसको पहनना पसंद भी करते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से इसको अच्छा नहीं माना जाता है। कटे-फटे कपड़ों को पहनना दरिद्रता की निशानी समझा जाता है। ऐसे कपड़ों को पहनने से दरिद्रता आने की संभावना बढ़ जाती है।

गंदे कपड़ों को पहनने से बचें

कपड़ों को पहनते समय यह ध्यान रखें कि आपके कपड़े गंदे नहीं होने चाहिए। यह आपके लिए नेगेटिव हो सकते हैं। गंदे कपड़े पहनने से आपकी बॉडी काम नहीं कर पाती है। एक तरह की शिथिलता आने से आपका काम करना बंद कर देता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button