ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
मध्यप्रदेश

जनता से लिया 1-1 रुपए का चंदा, मंत्री ने किया दान, कहा जनता का पैसा जनता के लिए, जानें क्या होगा इस पैसे का

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव के दौरान ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर अपनी विधानसभा क्षेत्र में हर घर-घर से 1-1 रुपये चंदा लेते हुए नजर आए थे। चुनावी जनसंपर्क के दौरान मंत्री तोमर ने एक-एक रुपए जनता से लिए थे और कहा था कि इसके जरिए ही वह चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि ये चुनाव जनता का है। ऐसे में मतदान होने के बाद अब मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हजीरा सिविल को चंदे में मिली राशि में से बचे हुए 50 हजार रुपये सिविल हॉस्पिटल प्रबंधन को दिए। ताकि उस राशि का उपयोग अस्पताल के काम आ सके।

ये राशी अस्पताल प्रबंधन को चेक के जरिए दी गई। इसे लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि वह ग्वालियर विधानसभा के सेवक हैं और जनता उनकी भगवान है। जनता ने हीं उनको इस बार चुनाव लड़ाया है और इससे पहले भी चुनकर विधायक और मंत्री बनाया है। ऐसे में जनता की दी हुई रकम का जनता के हित में ही उपयोग हो। इस सोच को लेकर चंदे की बची हुई राशि सिविल अस्पताल को दी है।

गौरतलब है कि चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान जब ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर घर-घर से ₹1 रुपए चंदे के रूप में चुनाव लड़ने के लिए ले रहे थे। उस दौरान कांग्रेस ने उन पर जमकर निशाना साधा था। लिहाजा आज जब उस चंदे की राशि में से सिविल अस्पताल को रुपए दिए हैं उसको लेकर मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने साफ कहा है कि वह आरोप प्रत्यारोप पर भरोसा नहीं रखते हैं। जनता के हित और ग्वालियर विधानसभा की सेवा के लिए वह आखरी सांस तक काम करते रहेंगे। जो लोग इस काम पर भी राजनीति करेंगे ऐसे लोगों को जवाब क्षेत्र की जनता 3 दिसंबर को देने वाली है।

Related Articles

Back to top button