ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
धार्मिक

क्या रसोईघर में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति रखा सही, क्या होंगे परिणाम

इंदौर। वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की बहुत मान्यता है। इनको शुभ और लाभ का प्रतीक हैं। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें तो वह खुश होकर मनोकामना पूरी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति की दिशा सही होनी चाहिए, जिससे लाभ अधिक हो सकता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि रसोईघर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति रख सकते हैं या नहीं।

एक साथ रखें लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति

धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश बुद्धि और ज्ञान के देवता हैं और माता लक्ष्मी धन की देवी हैं। ऐसे में इन दोनों की मूर्तियों को साथ में रखा जाए तो ज्ञान और धन दोनों का लाभ होता है। यह आपके सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।

इस दिशा में रखें मूर्ति

वास्तु शास्त्र की मानें तो भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियों को हमें उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए। कथा के अनुसार भगवान शिव ने गुस्से में अपने ही पुत्र गणेश का सिर काट दिया था। उसके बाद उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि उन्होंने अपने पुत्र गणेश का सिर काट दिया है। उन्होंने अपने दूतों को उत्तर दिशा की ओर भेजते हुए कहा कि इस दिशा में जिसका सिर पहले मिले, उसको लेकर आ जाना। उत्तर दिशा में सबसे पहले हाथी मिला तो उसका सिर दूत लेकर आ गए, इसलिए उत्तर दिशा को मूर्ति रखने के लिए शुभ माना जाता है।

रसोईघर में रख सकते हैं मूर्ति

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियों को रसोई में रखा जा सकता है। रसोई में मूर्तियों को रखने से घर में संपन्नता बढ़ती है। रसोई में कभी भी अनाज की कमी नहीं होती है। परिवार के सभी लोग रसोई में बने भोजन को खाकर स्वस्थ्य रहते हैं। मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद भी घर के सभी लोगों पर बना रहता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button