ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...
मध्यप्रदेश

तीन सैकड़ा कोरेक्स की सीसी जब्त, एक गिरफ्तार, तीन फरार

डिंडौरी। कोतवाली पुलिस ने अवैध रुप से कोरेक्स का परिवहन करते एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन फरार बताए जा रहे है। तीन सौ सीसी कोरेक्स सहित एक चार पहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है। जानकारी मे बताया गया कि कोतवाली प्रभारी नरेंद्र पॉल के नेतृत्व मे मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर मेन रोड डिंडौरी में बुधवार की शाम नाकाबंदी की गई। जाँच के दौरान चार पहिया मारुती सुजुकी इको वाहन क्रंमाक एमपी 20 जेडजी 9182 में तीन कार्टून में कोरेक्स ड्रग्स परिवहन करते पाया गया।

300 सीसी 58500 और चार पहिया वाहन की कीमत तीन लाख

आरोपित राधे धुर्वे उम्र 33 वर्ष निवासी अमठेरा थाना शहपुरा और अन्य तीन आरोपित् सभी निवासी ग्राम करोंदी थाना शहपुरा के विरूध्द 8/21 एनडी पीएस एक्ट व औषधी और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया। जब्त् की गई 300 सीसी की कीमती 58500 और चार पहिया वाहन की कीमत तीन लाख बताई गई है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में की गई कार्रवाई मे कोतवाली प्रभारी सहित् एस आई राजेंद्र हरदहा, एएसआई विपिन जोशी, प्रधान आरक्षक अमित पांडे, चालक आरक्षक प्रेम प्रकाश शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button