ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
मध्यप्रदेश

भारतीय मुद्रा पर श्री महाकाल महालोक की छवि पर विचार को लेकर वित्त मंत्रालय ने लिखा पत्र

उज्जैन। आगामी किसी भारतीय मुद्रा पर श्री महाकाल महालोक की छवि पर विचार के लिए वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया को पत्र लिखा है। यह पत्र उज्जैन के एक नागरिक द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र के जवाब में लिखा गया है।

गत वर्ष 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री ने उज्जैन में श्री महाकाल महालोक का शुभारंभ किया था। इसके बाद वैश्विक स्तर पर इसकी ख्याति पहुंची। देश-विदेश से लोग श्री महाकाल महालोक को देखने, सैर करने उज्जैन पहुंचने लगे। इसकी छवि भारतीय मुद्रा पर अंकित हो, इसके लिए उज्जैन के एक वरिष्ठ साहित्यकार ने पहल की है।

साहित्‍यकार ने लिखा है पत्र

साहित्यकार संतोष सुपेकर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को श्री महाकाल महालोक को भारतीय मुद्रा पर प्रकाशित करने के लिए एक पत्र लिखा। इस पर वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक को श्री महाकाल महालोक को भारतीय मुद्रा पर प्रकाशित करने पर विचार करने के लिए कहा है।

केंद्रीय संचारमंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखा

इसके अतिरिक्त सुपेकर ने केंद्रीय संचारमंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखकर डाक टिकट पर भी श्री महाकाल महालोक की छवि अंकित करने की मांग की है। एक आम नागरिक के प्रयासों को यदि इस संबंध में स्थानीय जन प्रतिनिधियों का सशक्त सहारा मिल जाए तो शहर का नाम विश्वभर में प्रसिद्ध हो सकता है।

Related Articles

Back to top button