ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...
मध्यप्रदेश

CM शिवराज सिंह चौहान पहुंचे ओंकारेश्वर, ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनने की कामना कीCM शिवराज सिंह चौहान पहुंचे ओंकारेश्वर, ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनने की कामना की

खंडवा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 3 दिसंबर विधानसभा चुनाव परिणाम के पूर्व भगवान ओमकार से आशीर्वाद लेने  सपत्नीक ज्योतिर्लिंग ओमकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर भाजपा की सरकार बनने कि कामना की। हालांकि उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थान है यहां पर राजनीतिक बात नहीं करनी चाहिए। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ओंकारेश्वर मंदिर के विस्तार और आदि गुरु शंकराचार्य प्रोजेक्ट के जल्द पूरा होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य का स्थान एकात्म मानववाद का स्थान है। यहां पूरी दुनिया एकात्म की खोज में आएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर को भोपाल से बाबा ओंकार के दर्शन करने ओंकारेश्वर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी थी। दोनों ने मिलकर ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की, साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जीत और सरकार बनने की कामना भी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ओंकारेश्वर अलौकिक स्थान है। यहां आकर वह बहुत प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा ओंकार नाथ से उन्होंने सभी के सुख समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।

राजनीतिक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्थान है। यहां राजनीति की बात नहीं करेंगे। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का बाकी काम भी जल्द पूरा होगा। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर के विस्तार का मामला भी सामने आया है। इस पर सभी धर्माचार्य से राय लेकर इसे भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button