ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
महाराष्ट्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से रहेंगी महाराष्ट्र के दौरे पर, नागपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी भाग

नागपुरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार और शनिवार को नागपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय ने शहर में उनकी यात्रा के बारे में एक विज्ञप्ति जारी की थी। जिला सूचना कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू एक दिसंबर को शहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के प्लैटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।

जीएमसीएच ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस समारोह के अध्यक्ष होंगे, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस तथा अजीत पवार और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ सम्मानित अतिथि होंगे। राष्ट्रपति दो दिसंबर को यहां राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल बैस, शिंदे और गडकरी इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बुधवार को महाराष्ट्र पहुंचीं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पुणे के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया और मार्चिंग दल में महिला कैडेट के पहले जत्थे की भागीदारी की सराहना की।

Related Articles

Back to top button