ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
मध्यप्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय बोले, मध्य प्रदेश में ही नहीं राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनेगी

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर की सबसे चर्चित विधानसभा सीट क्रमांक एक से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए।उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा ने केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

#WATCH इंदौर: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “…हमने विकास किया है इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है…जब भी कांग्रेस हारती है तो आरोप EVM पर लगाती है…” pic.twitter.com/knOrGpTjZI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश का विकास किया है इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है। कांग्रेस के ईवीएम पर छेड़छाड़ की आशंका के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार मान चुकी है, क्योंकि हार मानने की स्थिति में ही वह ईवीएम पर दोषारोपण करती है।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “…जिसने जमीनी स्तर पर सर्वे किया वो कहेगा कि भाजपा की सरकार बन रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार बन रही है।” प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात का फैसला पार्टी करती है।

कैलाश विजयवर्गीय की जीत के लिए अखंड रामायण पाठ

मतगणना के एक दिन पहले इंदौर की विधानसभा एक में कैलाश विजयवर्गीय की जीत के लिए पंचकुइयां राम मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी अखंड रामायण के पाठ में पहुंचे। इंदौर की विधानसभा एक के नतीजों पर सभी की नजर है। यहां पर कैलाश विजयवर्गीय का सामना कांग्रेस के संजय शुक्ला से है।

Related Articles

Back to top button