ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मध्यप्रदेश

खंडवा में नहर में गिरा वाहन, पिता-पुत्र की मौत, पांच घायल

धामनोद/सेमल्दा। धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सेमल्दा के समीप धामनोद-कालीबावड़ी मार्ग पर ओंकारेश्वर की बड़ी नहर में किसान सहित मजदूरों से भरा वाहन गिर गया। इस हादसे में मासूम बच्चे सहित पिता की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल है। जिनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक के नए मकान के लिए शनिवार को ही भूमि पूजन हुआ था। नए मकान बनने की खुशी के कुछ पल बाद ही इस हादसे ने उसे मातम में बदल दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय काशीराम कुशवाह भारतीय जीवन बीमा निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे। वे वाहन से मजदूरों को एक खेत ले जा रहे थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर ओंकारेश्वर नहर में जा गिरा। घटना के चलते कुछ ही देर में चीख पुकार मच गई। आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर नहर में डूब रहे लोगों को बचाने को प्रयास किया व बाहर निकाला गया। घटना में परिवार के पिता व पुत्र की मौत हो गई है। विजय काशीराम कुशवाहा एवं उपने पुत्र सात वर्षीय रुद्राक्ष उर्फ रुद्र पुत्र विजय निवासी सेमल्दा की मौत दर्दनाक हो गई। घटना से ग्राम में शोक की लहर छा गई। घटनास्थल पर ग्राम आसपास के बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

पांच लोगों की जान बचाई

उक्त घटना में आसपास वालों की मदद से एक युवक और 4 महिलाओं को बाहर निकाल लिया गया। मासूम रुद्राक्ष को निकलने में करीब 20 मिनट लगे और उसके पिता विजय को खोजने में करीब 30 मिनट लगे। इस बीच उनकी मौत हो चुकी थी। घायलों में कुछ लोगों को सामान्य चोंट आई। सभी घायल हुए लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी है।

यश पुत्र धर्मेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम सेमल्दा, ज्योति पत्नी अशोक , गायत्री पत्नी विजय कुशवाह, कालीबाई पत्नी जीवन और एक 50 वर्षीय महिला को एंबुलेंस की मदद से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि विजय कुशवाह के नए घर बनाने के लिए शनिवार को भूमि पूजन हुआ था। इस वाहन में 07 सवारियां बैठी थी।

गांव में छाया मातम

घटना के बाद ग्राम सेमल्दा में मातम छा गया बताया गया। विजय बीमा एजेंट का भी कार्य करते था। उसकी मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। अंतिम संस्कार नर्मदा तट खलघाट पर देर शाम किया गया। घटना से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे की खबर से हर कोई स्तंभ था।

Related Articles

Back to top button