ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

MP Election Result 2023: मप्र में महिला, किसान और आदिवासी वोटों से तय होगी जीत की दिशा

(भोपाल)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान (17 नवंबर) के 15 दिन बाद परिणाम की प्रतीक्षा रविवार को खत्म हो रही है। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर कांटे की रही है। भाजपा ने जहां पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा तो कांग्रेस ने कमल नाथ के साथ 11 गारंटियों पर जनता का आशीर्वाद मांगा है। प्रदेश में इस बार 77.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

चुनाव में इस बार महिला, किसान और आदिवासी मतदाता ही जीत की दिशा तय करेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश में 2,71,99,586 महिला मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहना योजना की हितग्राही भी हैं। इन महिलाओं को भाजपा सरकार 1,250 रुपये की राशि प्रति महीने दे रही है। भाजपा इसे गेम चेंजर मान रही है।

इधर, कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना लागू करके महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह देने और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की गारंटी दी है। सस्ती बिजली देने का वादा भी किया है। स्पष्ट है कि इन वादों की बाढ़ में महिलाओं का रुझान जिस दल के साथ जाएगा, वही सरकार बनाएगा।

1.11 करोड़ किसान भी महत्वपूर्ण प्रदेश में 1.11 करोड़ खातेदार किसान हैं। करीब 80 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आर्थिक सहायता दी जा रही है। 11.67 लाख किसानों को ब्याज माफी भाजपा सरकार ने दी। गेहूं और धान के समर्थन मूल्य पर बोनस देने की घोषणा की गई। मतदान से दो दिन पहले इन किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की सम्मान निधि भी आई है।

कांग्रेस ने कर्ज माफी, बिजली के बकाया बिल की माफी, पांच हार्सपावर के कृषि पंप पर निश्शुल्क बिजली जैसे वादे कर किसानों को साधने का प्रयास किया है। चुनाव परिणाम के साथ ही तय हो जाएगा कि किसानों का भरोसा किसके साथ है। 47 सीटें आदिवासियों के लिए सुरक्षित प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें आदिवासियों के लिए सुरक्षित हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा को इन सीटों पर काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

कांग्रेस ने 30 सीटें जीतीं थीं। जबकि, भाजपा 16 पर सिमट गई थी। आदिवासी मतदाताओं को साधने में भाजपा ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। इसी वर्ग की द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाने से लेकर बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को गौरव दिवस बनाने के निर्णय कर भाजपा ने आदिवासी वर्ग को साधने का प्रयास किया।

Related Articles

Back to top button