मध्यप्रदेश
भाजपा की जीत पर भोपाल में जश्न, कांग्रेस खेमे में सन्नाटा
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार ही बनेगी। स्थिति स्पष्ट होते ही भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना आरंभ कर दिया है।
