ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

MP Election 2023 Result: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 11 गारंटियों पर भारी पड़ी ‘लाड़ली बहना’

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा की इस जीत में सबसे अहम शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना को बताया जा रहा है। कांग्रेस ने इसके मुकाबले में अपने वचन पत्र में 11 गारंटियां दी थी, लेकिन ‘लाड़ली बहना’ इन सब पर भारी पड़ी।

कांग्रेस लाई थी नारी सम्मान योजना की गारंटी

भाजपा की लाड़ली बहना योजना के मुकाबले में कांग्रेस नारी सम्मान योजना लाने की गारंटी दी थी, जिसमें महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये देने की बात कही गई। इसके साथ ही पढ़ो-पढ़ाओ योजना वचन पत्र में लेकर आई, कांग्रेस यह योजना भाजपा की लाड़ली लक्ष्मी योजना को टक्कर में लाई थी।

कांग्रेस ने दी थी ये 11 गारंटी

– नारी सम्मान योजना में महिलाओ को 1500 रुपये महीना

– कांगेस ने 500 रुपये में सिलिंडर देने का वादा किया

– 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट का बिजली बिल हाफ करने का वादा

– पिछली बार की तरह किसानों को का कर्जा माफ करने की गारंटी

– सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना

– किसानों को सिंचाई लिए 5 हार्स पावर का बिजली बिल फ्री

– किसानों का बिजली बिल भी माफ करने का वादा

– मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा

– किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली

– मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने का वादा

– किसानों पर किए गए केस वापस किए जाएंगे

यह है लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष और उससे ऊपर की विवाहित महिलाओं को शामिल किया गया है, जिन्हें महीने 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। सीएम शिवराज ने इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपये करने की बात भी कही थी।

Related Articles

Back to top button