ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मध्यप्रदेश

Damoh Assembly Election Results 2023 : भाजपामयी हुई दमोह की चारों विधानसभा सीट, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने दर्ज की शानदार जीत, धराशायी हुआ रामबाई का हाथी..

भोपाल। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा 166 पार पहुंच गई है और राजस्थान में भी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा जीतती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आती नजर आ रही है। एमपी से शिवराज सिंह चौहान की विदाई का रास्ता देख रहे विरोधियों को भी करारा जवाब मिला है। बीजेपी ने एमपी में ऐसा खेल दिखाया है कि कांग्रेस की रातों की नींद उड़ चुकी है। कांग्रेस को केवल 66 सीटों से संतोष करना पड़ा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपना मुख्य चुनावी नारा ‘एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी’ दिया था। साथ ही मोदी ने राज्य की जनता को अपनी गारंटी भी दी। यानी चुनाव मोदीमय हो गया और जनता ने भी इस पर अपनी मुहर लगाकर भाजपा के माथे पर बड़ी जीत का सेहरा बांध दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यकर्ता भाव से अथक मेहनत और लाडली बहना योजना इस पूरी रणनीति का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

दमोह की चारों सीटों पर भाजपा

दमोह जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। दमोह से पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए अजय टंडन को 51 हजार 205 वोटों से हरा दिया है। हटा से बीजेपी की उमा देवी खटीक 57 हजार वोटों से चुनाव जीत गई। जबेरा विधानसभा में भाजपा के धर्मेंद्र लोधी कांग्रेस के प्रताप सिंह लोधी को 16 हजार 255 वोटों से हरा दिया हैं। इधर, पथरिया में बीजेपी के लखन पटेल ने कांग्रेस के राव बृजेंद्र सिंह को 18000 वोटों से शिकस्त दी है। इतना ही नहीं 2018 में पथरिया से बसपा उम्मीदवार रामबाई ने भी शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन जनता ने इस बार रामबाई को पूरी तरह नकार दिया है। इस चुनाव में बसपा की रामबाई तीसरे नंबर पर रही।

भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया सहित जिले की चारों विधानसभा से 57 प्रत्याशी मैदान में थे। जिले में इस बार 75.03 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जो 2018 के चुनाव 73.86 फीसदी से 2 फीसदी ज्यादा है। जिले में इस बार कुल 9 लाख 44 हजार 141 मतदाता थे, जिसमें 492267 पुरुष, 451866 महिलाएं और 13 थर्ड जेंडर थे।

Related Articles

Back to top button