ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

अवैध हथियारों के मामले में दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर इंदौर

इंदौर। शहर अवैध हथियारों का गढ़ बनता जा रहा है। कट्टे-पिस्टल की तस्करी में दूसरे नंबर पर आया है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने अपनी रिपोर्ट में दिल्ली के बाद इंदौर को बताया है। पिछले वर्ष शहर में 1968 प्रकरण दर्ज हुए, जो मुंबई और लखनऊ से काफी ज्यादा हैं। दिल्ली में 3611 मामले सामने आए हैं।

एनसीआरबी ने रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली में वर्ष 2022 में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के 3611 प्रकरण सामने आए, जबकि इंदौर में 1968, मुंबई में 274, लखनऊ में 493, गाजियाबाद 1087, नागपुर में 557 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें इंदौर में 166 कट्टे-पिस्टल संबंधित हैं।

पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने हथियारों की कई खेप पकड़ी हैं। ज्यादातर हथियार सेंधवा, बड़वानी, खरगोन, धार जिले के सिकलीगरों द्वारा बेचे गए हैं। पुलिस ने पंजाब, उप्र, झारखंड के गैंगस्टर भी पकड़े हैं।

बाल अपराधों में चौथे नंबर पर इंदौर

शहर वर्ष 2020 2021 2022

दिल्ली 5256 7029 7400

बेंगलुरु 1103 1342 1578

मुंबई 2248 2762 3171

इंदौर 767 1081 1082

जयपुर 691 728 980

प्रेम संबंधों में हत्या : तीसरे नंबर पर इंदौर

पटना 26

दिल्ली 16

इंदौर 08

अहमदाबाद 08

मुंबई 07

Related Articles

Back to top button