ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
उत्तरप्रदेश

योगी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले- विपक्ष ने हमेशा पसमांदा समाज को वोट बैंक के चश्‍मे से देखा

लखनऊ: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीन राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। इस पर योगी आदित्‍यनाथ सरकार में राज्‍य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने खुशी जताई है। उन्‍होंने इन राज्‍यों की जनता को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व पर भरोसा करेगी और फिर से मोदी जी की सरकार बनेगी।
पसमांदा मुसलमानों के मुद्दे को लेकर दानिश आजाद अंसारी ने विपक्ष पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा पसमांदा समाज को वोट बैंक के चश्‍मे से देखा, लेकिन आज पसमांदा समाज डबल इंजन की सरकार की नीतियों की बदौलत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। वह भी यह पहचान चुका है कि यह सरकार हमारी बेहतरी के लिए है।
पसमांदा समाज की बात करें तो मुस्लिम समाज में उनकी आबादी 70 से 80 फीसदी के बीच मानी जाती है। मुस्लिमों में सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े तबके को पसमांदा कहा जाता है। पसमांदा मुसलमान दरअसल वो मुस्लिम हैं, जो हिंदू समाज के दलित और पिछड़े वर्ग से आते थे और इन लोगों ने धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म अपना लिया था। वहीं पिछले कुछ सालों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में पसमांदा मुस्लिमों का दखल नजर आया है। अब स्थानीय स्तर के चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में इनका प्रभाव पड़ रहा है। बीजेपी की साल 2002 में हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की पार्टी इकाई को पसमांदा मुसलमानों को बड़े पैमाने पर अपने साथ जोड़ने को कहा था।

Related Articles

Back to top button