ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

भोपाल में पांच बदमाशों ने भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

भोपाल । हबीबगंज थाना क्षेत्र के जनता कालोनी में मंगलवार देर रात भाजपा नेता पर पांच बदमाशों ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उन्हें गंभीर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज भदौरिया ने बताया कि 26 साल के स्वप्निल वानखेड़े 12 नंबर स्थित साईं मंदिर के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वे साईंबाबा मंदिर के व्यवस्थापक हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास वे जनता कालोनी से अपने घर जा रहे थे।

रास्ते में उन्होंने देखा कि असलम, फारुख उर्फ मिन्नी, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख समेत बिलाल गाली-गलौच कर देवेंद्र ठाकुर से बुरी तरह से मारपीट कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर समीर उर्फ बिल्लू ने देवेंद्र को पकड़ लिया। इस दौरान फारुख ने तलवार से उनके सिर पर हमला किया, उसे रोकने के प्रयास में उनके बायें हाथ का पंजा आधा कट गया।

देवेंद्र के साथ मारपीट होती देख स्वप्निल ने बीचबचाव किया तो वहां मौजूद आरोपित बिलाल उन पर भी हमला करने के दौड़ पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह ठाकुर (36) साईं बाबा नगर में रहते हैं और अरेरा मंडल कार्यकर्ता हैं। साथ ही झुग्गी झोपड़ी जिला कार्यालय मंत्री भी हैं।

Related Articles

Back to top button