ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
मध्यप्रदेश

सताने लगी ठंड तो रूम हीटर का बाजार हुआ गर्म, सावधानी भी जरुरी

ग्वालियर। ठंड से बचाव के लिए लोग रूम हीटर का सहारा लेने लगे हैं। ऐसे में रूम हीटर का बाजार गर्म हो गया है। 700 रुपए से लेकर 5000 और इससे अधिक के रूम हीटर बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में कई तरह के हीटर है, लेकिन लोग बिजली की खपत कम वाले और खूबसूरत दिखने वाले रूम हीटर खरीद रहे हैं। जिसे घर और कार्यालय का लुक बेहतर दिखे। रोजाना तीन से चार हजार रूम हीटर बिक रहे हैं। लेकिन इनके उपयोग को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की भी जरुरत है।

बाजार में बजाज, क्राम्पटन, जैपनिकस, खेतान, क्वालिटी, जिग्मा, हेवल्स सहित अन्य कंपनी के रूम हीटर उपलब्ध हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि आगे ठंड बढ़ने पर इसकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। इससे इतर दुकानदार नरेन्द्र सिंह ने बताया कि रूम हीटर की मांग बढ़ने लगी है, जहां तक रखरखाव की बात है तो रूम हीटर को 24 घंटे नहीं चलाना चाहिए। जिस रूम में हीटर लगाते हैं वह पूरा पैक नहीं होना चाहिए। उसमें वेंटिलेशन की जगह जरूर होनी चाहिए।

बच्चों को लेकर डाक्टर का सुझाव

शिशु रोग विशेषज्ञ डा. विनीत चतुर्वेदी का कहना है कि माता-पिता अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। पहली बात कि रूम हीटर यदि हम लगा रहे हैं, तो इसका प्रयोग लगातार पूरी रात नहीं करना चाहिए. यदि उसका उपयोग लगातार करेंगे तो यह बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। गर्मी से बच्चे का दम घुटने की आशंका रहती है।

ऑक्सीजन सोखता है रूम हीटर

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि यदि आपने बंद कमरे में रूम हीटर लगा दिया तो रूम की आक्सीजन समाप्त हो जाएगी और इससे बच्चे के साथ-साथ परिजन का भी दम घुट सकता है। दूसरी महत्वपूर्ण बात बच्चे और रूम हीटर की डिस्टेंस काफी होना चाहिए। रूम हीटर के पास में ऐसा कोई भी सामान नहीं होना चाहिए जो किसी भी प्रकार से आग पकड़ सकता है। बच्चों के लिए रूम हीटर का उपयोग लगातार न कर आधे से 1 घंटे करें और टेंपरेचर जरूर देखते रहे।

Related Articles

Back to top button