ब्रेकिंग
विवादों में घिरे IAS पर नया आरोप: ₹51 करोड़ का जुर्माना ₹4 हजार करने वाले अधिकारी ने भोपाल में खरीदी... BJP में फूट: अविश्वास प्रस्ताव लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे पार्षद! अपनी ही अध्यक्ष को हटाने के लिए का... इंदौर में EOW का सबसे बड़ा छापा: रिटायर्ड अधिकारी के ठिकानों पर रेड, 18.50 करोड़ की संपत्ति उजागर, क... रावण वध के बाद खूनी खेल! मेले से लौट रहे युवक का मर्डर, क्या हुआ था ऐसा जिससे चली गई जान? परिवार का ... भगवंत मान ने बेंगलुरु में खींचा ध्यान: उद्योगपतियों से बोले- 'पंजाब में निवेश करो, मिलेगा सबसे बेहतर... 28 किन्नरों ने क्यों उठाया ऐसा कदम? इंदौर में सामूहिक सुसाइड की कोशिश से सनसनी, फिनाइल पीने के बाद व... पति बना देवदूत: पुल से लटक रही थी पत्नी, नहर में गिरने से पहले पति ने खींच लिया ऊपर, कैसे बचाई जान, ... बीजेपी का 'अजीब दांव': राघोपुर में बार-बार हार रहे सतीश यादव पर फिर भरोसा क्यों? तेजस्वी के खिलाफ क्... बाड़मेर में खौफनाक हादसा: टक्कर के बाद लगी भीषण आग, स्कॉर्पियो कार में जिंदा जल गए चार दोस्त, पूरे इ... बांके बिहारी मंदिर में मातम: दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग गेट नंबर 4 के पास गिरे, दर्दनाक मौत से हड़कंप, ...
उत्तरप्रदेश

पोते के रोने से परेशान दादा ने खोया आपा, मासूम और बहू की बेरहमी से कर दी हत्या

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव पुलिस थाना अंतर्गत मुडियाकलां गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने परिवार के दो सदस्यों की शुक्रवार की सुबह हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से अस्थिर बताए जा रहे आरोपी कमलकांत ने दरांती से अपने दो वर्षीय पोते आयुष और बहू शिखा (27) की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कमलकांत मानसिक रूप से अस्थिर बताया जाता है और वह अपने पोते के रोने से परेशान हो गया था, इसलिए उसने दरांती से उसे मार दिया। जब बच्चे की मां ने हस्तक्षेप किया तो कमलकांत ने उस पर भी हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दरअसल, घटना शुक्रवार तड़के सुबह की है। ग्राम देवरिया निवासी अक्षय कुमार दूसरे शहर में काम करता है। घर पर उसका पिता कामता प्रसाद उर्फ कम्मो (50), बेटा आयुष (2) और पत्नी शिखा रहते हैं। बताते हैं कि मासूम आयुष लगातार रोए जा रहा था। इससे कामता को गुस्सा आने लगा। कुछ देर बाद वह गुस्से में आपे से बाहर हो गया और घर में ही रखे धारदार हथियार से आयुष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले से मासूम की मौके पर मौत हो गई। वहीं बच्चे को क्षत विक्षत देखकर मां चीखने लग गई और बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी। कामता ने उस पर भी धारदार हथियार चला दिया। शिखा भी खून से लथपथ हालत में बेसुध होकर गिर पड़ी।

इसकी जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग दौड़े चले आए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को  मौके से गिरफ्तार कर लिया।  इधर घायल शिखा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती ही गई। कुछ देर बाद शिखा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने बच्चे के रोने से नाराज होकर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। पूछताछ के बाद सामने आया कि कामता की दिमागी हालत ठीक नहीे है।

Related Articles

Back to top button