ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

मऊ में शादी की रस्म के दौरान दीवार ढहने से दर्दनाक हादसा, चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत

 मऊ जिले में घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित बाजार में शुक्रवार को मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक दीवार गिर जाने से उसके नीचे दब जाने से चार महिलाओं और 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि नगर पंचायत स्थित कस्बा बाजार में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिर गई जिसके नीचे 20 लोग दब गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उनके अनुसार घायलों को चिकित्सालियों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार नगर पंचायत घोसी कस्बे में राधेश्याम बृजेश कुमार गुप्ता के बेटे बालेंदु गुप्ता की कल बलिया जनपद में बारात जानी थी। आज उनके घर पर दूल्हे को हल्दी लगाने की रस्म अदा की जा रही थी। उसी समय खड़ी दीवार अचानक गिर गई। पुलिस के मुताबिक मरने वाली तीन महिलाओं एवं बच्चे की पहचान पूजा (35),पूनम (50) , चंदा (20) तथा आनवी (चार) के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं।

Related Articles

Back to top button