ब्रेकिंग
Railway Employee Bonus 2026: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिल... Rahul Gandhi Press Conference: CEC के खिलाफ प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई, राह... Punjab Politics News: केवल ढिल्लों का आप सरकार पर तीखा हमला, मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मां... Gurdaspur Road Accident: गुरदासपुर में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, स्कूल से लौट रहे पिता और मा... Gold and Silver Price Drop: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, बुधवार को दोनों कीमती धातुओं क... Mansa School Closure Update: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में तनाव, स्कूलों और कॉलेजों म... Bathinda Cancer Deaths: बठिंडा के पक्का कलां गांव में कैंसर से मचा कोहराम, पिछले 15 दिनों में तीन लो... Pathankot Road Accident: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता और आंगनवा... Parminder Singh Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने Jhabal Road Accident: झबाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आंगनवाड़ी वर्कर की दर्दनाक मौत और पति ...
मध्यप्रदेश

मामूली विवाद पर तवा-पत्थर से हमला, तलवार लहराना पड़ा भारी

जबलपुर। रांझी व विजय नगर थानांतर्गत गुरुवार रात मामूली बातों पर विवाद और मारपीट की घटनाएं हो गईं। रांझी पुलिस ने बताया कि बड़ा पत्थर निवासी लवली कोल उर्फ शिवा पर रंजिश के चलते चंदन कोल ने मारपीट कर तवा से हमला कर दिया। लवली की आवाज सुनकर प्रीति और जिया बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।

रास्ते में रोका और अपशब्द कहने लगे

विजय नगर पुलिस के अनुसार ग्राम दिनारी खमरिया निवासी अतुल कुमार लोधी रात में अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसे पप्पू पटेल, विजय पटेल और रामेश्वर लोधी ने रोका और अपशब्द कहने लगे। अतुल ने विरोध किया, तो तीनों ने उससे मारपीट की और पत्थर से हमला कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दोष सिद्ध, दो वर्ष के कारावास

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने तलवार लहराकर आतंक मचाने के आरोपित बेलखेड़ा निवासी दुर्गेश सिंह लोधी का दोष सिद्ध पाया। इसी के साथ दो वर्ष के कारावास की सजा सुना दी। साथ ही पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया। अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भगवानदास पटेल ने पक्ष रखा।

आरोपित के पास लाइसेंस नहीं था

भगवानदास पटेल ने दलील दी कि बेलखेड़ा पुलिस को 22 सितंब, 2023 को सूचना मिली थी कि खेरमाई मोहल्ला, बेलखेड़ा में एक असमाजिक तत्व तलवार लहराकर आतंक मचा रहा है। लिहाजा, अविलंब टीम रवाना की गई। मौके पर आरोपित को पकड़ा गया। उसके पास लाइसेंस नहीं था। लिहाजा, एक हजार रुपये कीमत की लोहे की तलवार जब्त कर ली गई। साथ ही प्रकरण कायम कर लिया गया। अदालत ने दोष साबित पाकर सजा सुना दी।

Related Articles

Back to top button