ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य सदस्य राज्यों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक आज 2 बजे शुरू होगी। बैठक में मोटे अनाज के लिए न्यूनतम मूल्य, बुनियादी ढांचे का निर्माण, जल बंटवारा आदि जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्य शामिल हैं। यह पहली बार होगा कि जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) द्वारा अगस्त 2022 में राज्य में महागठबंधन सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लिए जाने के बाद शाह और नीतीश कुमार बिहार में एक साथ मंच साझा करेंगे। गृह मंत्री दोपहर करीब पौने दो बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे और सीधे बैठक स्थल (मुख्यमंत्री सचिवालय) पहुंचेंगे।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बैठक दोपहर दो बजे से शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। ईसीजेड बैठक के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली लौटने से पहले शाह प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। शाह के दौरे को लेकर पटना में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। राज्यों के बीच अंतर-राज्य सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने के लिए राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत पांच क्षेत्रीय परिषदों (पश्चिमी, पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य) की स्थापना की गई थी।

Related Articles

Back to top button