ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मध्यप्रदेश

अपहृत नाबालिग पुत्री के गुस्साए पिता ने चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जबलपुर। चरगवां के एक ग्राम से रहस्यमयी तरीके से अपहृत नाबालिग पुत्री के पिता ने गोलीबारी कर दी। गोली के निशाने पर आने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव के हालात बन गए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह है मामला

चरगवां पुलिस ने बताया कि नाबालिग बेटी शनिवार को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। इसी दिन गांव में रहने वाला युवक भी गांव में नजर नहीं आया। पुत्री के पिता व उसके स्वजनों ने बेटी की तलाश की, लेकिन जब पता नहीं चला, ताे वे चरगवां थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने प्रलोभन देकर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया।

गांव के परिवार पर संदेह

संदेह था कि उसकी बेटी को गांव के परिवार का युवक अपने साथ ले गया है। इस बात से मन में गुस्सा भर गया। रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे घर के बाहर बैठे थे। तभी बंदूक लेकर वहां पहुंचा और दोनों पर अधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्वजन घर से बाहर निकले, तो देखा कि दोनों खून से लथपथ वहां पड़े हुए थे।

अस्पताल ले गए, हो गई मौत

एक को सीने में गोली लगी थी। उसके शरीर से लगातार रक्तस्त्राव हो रहा था। स्वजनों ने बिना देर किए दोनों को उठाया और एम्बुलेन्स से मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को भर्ती कर लिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पूरे गांव में फोर्स तैनात

घटना के चलते पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही चरगवां समेत अन्य थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

गोली लगने के कारण मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

-प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सीएसपी।

Related Articles

Back to top button